Aniksha Police Custody | मुंबई: अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रूपये की रिश्वत देने के आरोप में डिजाइनर अनीक्षा को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत


aniksha

Pic: ANI

नईदिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) को एक करोड़ रूपये की रिश्वत देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को डिजाइनर अनीक्षा (Designer Aniksha) को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी अनिक्षा जयसिंघानी को अब आगामी 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी दें कि, अमृता फडणवीस ने अपने फोन पर धमकी भरे कॉल और संदेश प्राप्त करने के बाद मुंबई स्थित डिजाइनर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं खुद अमृता फडणवीस ने अनिक्षा पर उन्हें एक करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

मालाबार हिल पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में अनिक्षा के पिता का भी नाम दर्ज किया गया है।वहीं पुलिस ने अनिक्षा और उसके पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *