नई दिल्ली: ‘कैप्टन कूल’, ‘माही’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 2023) की शुरुआत से ही चर्चा हो रही थी कि, एमएस धोनी इस साल संन्यास ले सकते है। इसके बाद धोनी फैंस को बड़ा झटका लगा था। लेकिन, अब जो खबर सामने आ रही है, उसे सुन एमएस धोनी के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी।
हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान (Yusuf Pathan) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अभी 5 साल और IPL खेल सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि, ऐसा IPL के ही नए नियम- कायदों की बदौलत संभव होगा।
आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बीच अहम मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले युसूफ पठान ने ESPNCricinfo हिंदी के साथ चर्चा की। इसी चर्चा के दौरान इस युसूफ पठान ने कहा कि एमएस धोनी अभी 5 और साल IPL खेल सकते हैं।
यह भी पढ़ें
इम्पैक्ट प्लेयर वाला नियम
युसूफ पठान (Yusuf Pathan) ने अपने इस बयान पर तर्क भी दिया। युसूफ पठान ने धोनी के 5 साल और खेलने के कनेक्शन को IPL के सबसे नए नियम से जोड़ा है। इस साल आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल लागू किया गया है। जिसका हवाला देते हुए पठान ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि धोनी को 5 और साल खेलने में कोई दिक्कत है।’
युसूफ ने आगे कहा कि, ‘भले ही धोनी CSK के कप्तान नहीं होंगे। लेकिन बतौर इम्पैक्ट प्लेयर वह आईपीएल में खेल सकते हैं। इस तरह से वो CSK में मेंटॉर की भूमिका भी निभा सकते हैं। तो ये मत सोचिए कि धोनी अभी रिटायर हो रहे हैं। अभी काफी क्रिकेट है उनमें। ऐसा नहीं होता तो वो घूटने में दर्द के बावजूद लंबे-लंबे छक्के नहीं लगा रहे होते।’
युसूफ पठान ने कहा कि। धोनी अभी भी पूरी कमिटमेंट दिखा रहे हैं। अपने फैंस को पूरी तरह से एंटरटेन कर रहे हैं। तो मुझे लगता है कि ये जो इम्पैक्ट प्लेयर आया है तो इसकी वजह से वो अभी 5 और साल क्रिकेट खेल सकते हैं। हमें अभी उनके छक्के-चौके और देखने को मिल सकते हैं।’
Leave a Reply