आज शनिवार, 20 मई को IPL 2023 का एक और Double Header Day है। जिसमें पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली के अरूण जेटली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में DC vs CSK का है। और, दूसरा मैच शाम 7:30 बजे KKR vs LSG कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में (Eden Gardens Stadium Kolkata IPL 2023) में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा।
गौरतलब है कि IPL 2023 के ताज़ा सीजन में KKR ने अब तक कुल खेले 13 मैचों में 6 में जीत हासिल की और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2023 के प्वॉइंट्स टेबल में 12 प्वाइंट्स और -0.256 के नेट रन रेट के साथ 7वें पायदान पर है।
यह भी पढ़ें
जबकि, Lucknow Super Giants (LSG IPL 2023) की टीम ने अब तक खेले कुल 13 मैचों में 7 में जीत, 5 मुकाबलों में हार और CSK के खिलाफ एक बेनतीजा मैच के के बाद IPL 2023 Points Table में 15 प्वाइंट्स और +0.304 नेट रन रेट के साथ 3रे नंबर पर है।
आइए जानें दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम-
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders KKR IPL 2023 Team)
नितीश राणा (Nitish Rana Captain), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोरा, सुयश शर्मा , डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, जेसन रॉय।
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants LSG IPL 2023 Team)
केएल राहुल (KL Rahul Captain), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युद्धवीर चरक।
-विनय कुमार