Home » World Cup News » IPL 2023, MS Dhoni Clean Bold | क्लीन बोल्ड होने के बाद भी आउट नहीं हुए MS धोनी, गेंदबाज समेत सभी हुए हैरान, जानें क्या है पूरा माजरा

IPL 2023, MS Dhoni Clean Bold | क्लीन बोल्ड होने के बाद भी आउट नहीं हुए MS धोनी, गेंदबाज समेत सभी हुए हैरान, जानें क्या है पूरा माजरा

[ad_1]

msdhoni-was-given-not-out-after-being-bowled-on-vaibhav-arora-bowling-know-how-this-happen

चेन्नई: अपनी टीम के लिए अक्सर फिनिशर की भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के खिलाफ खेले गए मैच में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे। चेपॉक के मैदान पर खेले गए इस मैच में धोनी ने केवल 3 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 2 रन बनाए। इस दौरान उन्हें एक भी बड़ा शॉट मारने का मौका नहीं मिला। कोलकाता की ओर से आखिरी ओवर वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora) ने फेंका। इस ओवर में धोनी ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन, वह वैभव अरोड़ा की गेंदबाजी से क्लीन बोल्ड हो गए। हालाँकि, क्लीन बोल्ड होने पर भी धोनी को आउट नहीं दिया गया। इस बात से गेंदबाज समेत सभी लोग हैरान रह गए। 

रविवार शाम चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई और कोलकाता (CSK vs KKR) के बीच मैच हुआ। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 144 रन ही बना पाई। अगर धोनी ने आखिरी ओवर में कुछ छक्के लगा दिए होते तो जैसा कि इस सीजन का चलन है, टीम का स्कोर कुछ ज्यादा हो सकता था। लेकिन वैभव की गेंदबाजी की वजह से धोनी को यह मौका नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें

आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद धोनी (MS Dhoni) क्रीज पर आए। उन्हें सिर्फ 2 गेंदों का सामना करने का मौका मिला और सामने थे तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा। धोनी को अरोड़ा की पहली गेंद वाइड फेंकी गई। ऐसे में वह गेंदबाजी करने लौटे और एक वाइड यॉर्कर फेंकी, जिसे धोनी खेलने में नाकाम रहे लेकिन बाद में उन्हें नो बॉल घोषित कर दिया गया।

इसके बाद वैभव अरोड़ा सही गेंद डालने में कामयाब रहे और ये भी खास थी। आखिरी समय में तेज फुल टॉस अंदर गया और धोनी बड़ा हिट खेलने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए। यदि कोई भी बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुआ तो गेंदबाज का जश्न देखें लायक होता है। लेकिन, इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, पिछली गेंद नो बॉल थी इसलिए फ्री हिट थी। इसके बावजूद अरोड़ा के लिए यह राहत की बात रही कि उन्होंने धोनी को एक भी रन नहीं बनाने दिया। इसके बाद धोनी आखिरी गेंद पर 2 रन ही बना सके। इस तरह धोनी बोल्ड होने के बाद भी आउट नहीं हुए। 



[ad_2]

Source link

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*