IPL 2023, Mumbai Indians Jersey | आईपीएल 2023 में अलग अंदाज़ में दिखेगी मुंबई इंडियंस की टीम, नए सीजन के लिए लॉन्च की नई जर्सी


Mumbai Indians team will look different in IPL 2023, new jersey launched for new season

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। आईपीएल का यह सीजन शुरू होने से पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी न्यू जर्सी लॉन्च की। वहीं, अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी अपनी नई जर्सी लांच (Mumbai Indians Jersey) कर दी है। 

यह भी पढ़ें

हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुंबई की जिंदगी के बारे में बताया गया है। मुंबई की जर्सी में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, जर्सी का रंग नीला ही रखा गया है। जर्सी पर हल्के दिखने वाले पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है।

इसके अलावा मुंबई इंडियन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और तिलक वर्मा की नई जर्सी में तस्वीर शेयर की गई है।

बता दें कि, मुंबई इंडियंस (MI) की मैच और ट्रेनिंग की जर्सी 10 मार्च से एमआई शॉप पर उपलब्ध होगी। वहीं, इसके सात दिनों बाद यह जर्सी मार्केट में उपलब्ध होने वाली है। इस जर्सी के डिजाइनर शांतनु और निखिल ने इसका डिजाइन नीले और गोल्डन कलर का रखा है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *