Lok Sabha Elections | महाराष्ट्रः 2024 लोकसभा चुनाव के लिए MVA का ख़ास फॉर्मूला! ठाकरे गुट, NCP-कांग्रेस ‘इतनी’ सीटों पर लड़ेगी चुनाव, BJP-शिंदे गुट भी तैयार


MODI

Pic: Social Media

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, अब महा विकास अघाड़ी (MVA) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नया फॉर्मूला सेट किया है। दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे गुट 21 सीट, जबकि NCP19 और कांग्रेस 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि इस बार मुंबई की कुल 6 लोकसभा सीटों पर, ठाकरे गुट 4 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा, और बाकी बची 1- 1 सीट पर कांग्रेस और NCP के उम्मीदवार होंगे।

क्या है इस बार का हिसाब 

हालांकि खबर ऐसी भी है कि, ऐसे में कांग्रेस की ओर से असंतोष के स्वर बाहर आएंगे। क्योंकिइस बार पांच से छह सीटें ऐसी हैं, जिनमें आम सहमति नहीं हो पाई है। इसलिए इन पांच-छह सीटों पर अदला-बदली हो सकती है और अनुमान है कि कांग्रेस को 10 सीटों पर ही इस बार राजी कर लिया जाएगा।

मुंबई के समीकरण 

अब अगर मुंबई की बात हो तो इसके 6 में से 4 सीटों पर ठाकरे गुट, 1 पर कांग्रेस और 1 सीट पर NCP चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ BJP भी अब तीसरी बार सत्ता स्थापित करने के लिए अपना पूरा जोर लगाने वाली है। जानकारी के अनुसार इस बार BJP ने भी अपनी रणनीति में काफी फेरबदल किया है।

2019 लोकसभा का गणित 

पता हो कि महाराष्ट्र में साल 2019 48 सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए थे। तब लोकसभा चुनाव में BJP और शिवसेना का गठबंधन था। साल 2019 में BJP ने 48 में से 23 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शिवसेना ने 18 सीटों पर अपनी जीत हासिल की थी। NCP ने 4 सीटें जीती हैं और कांग्रेस और अन्य के 1-1 उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

अब बदला वक़्त

देखा जाए तो इस बार भी BJP-शिवसेना का गठबंधन है, लेकिन अबकी बार यह एकनाथ शिंदे की शिवसेना है। वहीं ठाकरे गुट महाविकास आघाड़ी के साथ है। ऐसे में महाराष्ट्र में ‘हिंदुत्व’ का वोट अब बंट चुका है। वहीं BJP ने इस बार 48 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। वहीं राज्य के वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह साफ़ निर्देश दिया है कि PM मोदी की हर योजना को आम लोगों तक पहुंचाया जाए। ऐसे में अब यह देखना रोचक होगा कि, अबकी चुनाव में बाकी पार्टियां अपना गणित या समीकरण कैसे लगाती हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *