WPL 2023 | मैच से पहले गुजरात जायंट्स ने चली बड़ी ‘चाल’, टीम में किया इस खिलाड़ी को शामिल


wpl-2023-injured-deandra-dottin-to-miss-the-women-premier-league-australia-world-champion-kim-garth-named-replacement

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) का आगाज आज से होने वाला है। आज इस सीजन का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला (Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women) के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7. 30 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इस मैच से पहले गुजरात जायंट्स (GG) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। 

गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी को शामिल किया है। इस खिलाड़ी का नाम किम (Kim Garth) गर्थ है। किम गर्थ हाल ही में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थी। 

बता दें कि, किम गर्थ  (Kim Garth) को वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, गुजरात जायंट्स ने 60 लाख में डिएंड्रा डॉटिन को ख़रीदा था। लेकिन, वह चोटिल हो गई, जिस वजह से वह पूरी लीग से बाहर हो गईं। वहीं, अब गुजरात ने अब उनकी रिप्लेसमेंट में किम गर्थ को टीम में शामिल किया है। 

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया से पहले किम आयरलैंड के लिए खेलती थीं। 14 साल 70 दिन की उम्र में किम ने आयरलैंड के लिए डेब्यू किया था। खास बात यह है कि, वह डेब्यू करने वाली आयरलैंड की सबसे युवा महिला बनी थीं। वह साल 2018 में आयरलैंड की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप खेली थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से खेलना शुरू किया। 

 किम गर्थ ने  9 दिसंबर 2022 को उन्होंने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू किया। हालांकि वर्ल्ड कप में वो अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाई। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *