WPL 2023, MI vs DC | WPL 2023 में आज MI vs DC, अब तक एक सेर तो दूसरा सवा सेर, आज क्यों होगी कांटे की टक्कर, जानिए


MI vs DC today in WPL 2023, till now one seer and second and a half seer, why will there be a close fight today, know

आज WPL 2023 सीज़न का सातवां मुकाबला शाम 7.30 बजे DY Patil Stadium में खेला जाएगा। मैदान में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC WPL 2023) आमने-सामने होंगी। 

गौरतलब है कि इस ताज़ा सीज़न में दोनों टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं और दोनों ने सभी मैच में जीत दर्ज़ की है। ऐसे में आज मैदान में एक सेर तो दूसरा सवा सेर वाला मूड लेकर टीमें मैदान में उतरेंगी।

यह भी पढ़ें

प्वाइंट्स टेबल के आंकड़े बताते हैं कि मुंबई इंडियंस 2 मैचों में जीत के साथ 4 प्वाइंट्स और +5.185 नेट रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले बेहतर है। 

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 2 मैचों में जीत के साथ 4 प्वाइंट्स और +2.550 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। यानी, आज के मैच को जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप पर की जाएगी। 

-विनय कुमार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *