WPL 2023 | Women’s Premier League में महिलओं को मैच देखने के लिए एंट्री फ्री, पुरुष दर्शकों को लेने होंगे WPL 2023 के टिकट
इसी महीने की 4 तारीख़ से WPL 2023 का पहला सीज़न आरंभ होने जा रहा है। इस सीजन में कुल 5 टीमें शामिल हो रही हैं। कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। 26 मार्च को WPL 2023 Final Match खेला जाएगा। ताज़ा खबर ये है कि WPL 2023 के मैच देखने के लिए स्टेडियम में महिला दर्शकों की एंट्री फ्री होगी। लेकिन, पुरुष दर्शकों को टिकट लेने होंगे।
Women’s Premier League को लोकप्रिय दिलाने की जुगत में BCCI ने ऐसा कदम उठाया है। WPL 2023 के टिकट इस प्लेटफॉर्म पर टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। खबर है कि, BookMyShow को टिकट के लिए ऑफिशल पार्टनर बनाया गया है। इस सीजन के टिकट इस वेबसाईट के ऐप ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि WPL 2023 का पहला मैच 4 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच (Mumbai Indians vs Gujarat Giants WPL 2023) खेला जाएगा। इस ताज़ा सीजन के मैचों के लिए महिला दर्शकों की एंट्री फ्री होगी। और, पुरुष दर्शकों के लिए स्टेडियम की एंट्री के लिए 100 रुपए और 400 रुपए के टिकट की व्यवस्था होगी।
-विनय कुमार